फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान वृद्धा ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। वार्ड संख्या दस में मंगलवार की बीमारी से परेशान वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में पति के साथ रहती थी।
विज्ञापन

महिला का पति कस्बे की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। बांदा जनपद के गिरवां थानाक्षेत्र के मकरी गांव निवासी राजमणि अपनी पत्नी कमला देवी (57) के साथ पशु बाजार के समीप पप्पू पाल के मकान में किराए पर रहते हैं।
राजमणि सोमवार रात बीमार पत्नी को घर पर छोड़कर फैक्टरी काम पर गए थे। घर पर महिला के साथ उसके दो पौत्र थे। जो दूसरे कमरे में सोने चले गए। उनके सोने के बाद कमला ने दूसरे कमरे में लगी खूंटी के सहारे रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

घटना का पता सुबह चल सका। राजमणि ने बताया वह काफी दिनों से बीमार थीं। जिसका उपचार चल रहा था। मगर फायदा नहीं हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें