कुलपहाड़ (महोबा)। जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कार्यशाला व नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सीएचसी जैतपुर के डॉ. प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि जो बच्चे एड़ियों या पंजे से चलते हैं, उनका भी इलाज निशुल्क होता है। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को तंबाकू व नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर उप प्रधानाध्यापक प्रकाशचंद्र यादव, आकांक्षा सोनी, अमित गंगेले, संगीता पाठक आदि मौजूद रहे।