राठ। बच्चों के भविष्य को लेकर संविलियन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गल्हिया की शिक्षिका संगीता गांव की चार छात्राओं को नवोदय प्रवेश परीक्षा की मुफ्त में तैयारी करा रहीं हैं।
संगीता कहतीं हैं कि लॉकडाउन के दौरान विद्यालय बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। कोरोना संक्रमण के डर से अभी भी बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक कामकाज के चलते बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वह अपने विद्यालय की पांचवीं में पढ़ने वाली गांव की ही चार छात्राओं को उनके घर पर जाकर नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा रहीं हैं। इसके अलावा शिक्षिका संगीता ग्रामीणों को मास्क वितरित कर कोरोना संक्रमण व स्वच्छता के प्रति जागरूक कर चुकीं हैं।