हमीरपुर। शुक्रवार को जनपद में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं, उनमें पंधरी गांव की 26 वर्षीय युवती, शहर के मिश्राना मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय अधेड़, इसी के परिवार की 12 साल की बच्ची, नदेहरा गांव की 26 वर्षीय युवती, रमेड़ी मोहल्ले की 20 वर्षीय युवती व शहर के 56 वर्षीय वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। जबकि तीन मरीजों को कोरोना से ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज कानपुर से दो मरीज और कुरारा सीएचसी से एक मरीज की छुट्टी की गई हैं। उधर, न्यायिक अधिकारी के कोरोना ग्रसित होने की वजह से शुक्रवार को जजी परिसर को सैनिटाइज कराया गया। संवाद