महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने चाचा-भतीजे समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज निवासी नारायणदास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अक्तूबर की शाम वह घर पर था।
पड़ोस के रामेश्वर, राजू, कैलाश व प्रमोद पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर भतीजे सुशील, कमलेश व रविंद्र को भी पीटकर घायल कर दिया। गंभीर चोटें आने पर सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में कस्बा कबरई के मोहल्ला रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी नरेश अहिरवार ने पड़ोसी मुलायम पर शराब के नशे में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट किए जाने आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।