फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विधायक के गांव का स्टेडियम बना भैंसों का तबेला

विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 06- ग्राम पौथिया में बने स्टेडियम के लगा गोबर एवं कूड़े का ढेर। ग्रामीण
विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 06- ग्राम पौथिया में बने स्टेडियम के लगा गोबर एवं कूड़े का ढेर। ग्रामीण
विज्ञापन



- खेल सामग्री गायब, चारों तरफ फैला गोबर और गंदगी, युवाओं में मायूसी

फोटो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सदर विधायक के पैतृक गांव पौथिया में बना सरदार पटेल स्टेडियम बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में ग्रामीणों ने स्टेडियम परिसर को भैंसों का तबेला बना दिया है। चारों तरफ गोबर और गंदगी फैली होने से खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हैं। स्टेडियम में खेलकूद की सामग्री भी नदारद है, जिससे गांव के युवाओं में मायूसी है।

सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति के पैतृक गांव पौथिया में ग्रामीण युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरदार पटेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया था लेकिन वर्तमान में स्टेडियम की स्थिति बेहद खराब है। ग्रामीणों ने परिसर में भैंसें बांध रखी हैं और जगह-जगह गोबर डाल दिया गया है। इससे पूरा परिसर गंदगी से पटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के युवा दिग्विजय, प्रांजल, मिथिलेश, आशीष और मुकेश कुमार ने बताया कि स्टेडियम की उचित देखरेख न होने से इसका लाभ युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। खेलकूद की सुविधाएं और सामग्री उपलब्ध न होने के कारण युवा अभ्यास करने से वंचित हैं। उन्होंने सदर विधायक से स्टेडियम की साफ-सफाई कराने के साथ ही खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराकर इसे विकसित कराने की मांग की है, ताकि गांव की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

-


वर्जन

सरदार पटेल स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखेंगे, अगर कोई समस्या है तो संबंधित अधिकारियों से मिलकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
- मनोज प्रजापति, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें