फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कानपुर में दौड़ प्रतियोगिता में कस्बे के एक युवक ने हिस्सा लेकर दूसरा स्थान प्राप्त कर कस्बा समेत परिवार का नाम रोशन किया है। वार्ड 16 निवासी भीम सोनी के पुत्र रोहित ने कानपुर के बिनौर में महाकाल सेवा समिति की ओर से 15 अगस्त में आयोजित कराई गई दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए 80 युवकों ने भाग लिया था। 100 मीटर की इस दौड़ को रोहित सोनी ने 10 सेकेंड में पूरा किया था। रोहित ने दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। महाकाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने युवक को मेडल एवं शील्ड के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें