राठ के इंडस वैली स्कूल में क्रिकेट मैच खेलते एसडीएम पवन प्रकाश पाठक
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडस वैली पब्लिक स्कूल में हमीरपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 16 ट्रायल मैच कराया गया। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
मैच में आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी के अजय, धनंजय, सौरभ, रितेश, स्वेत, कृष्णकांत ने भाग लिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी अहमद अली खान ने बताया अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन होगा। मंजीत राजपूत, विवेक कुमार, अर्पित कुमार, शाश्वत कुमार का प्रदर्शन सराहा गया।
एसडीएम पवन प्रकाश पाठक, तहसीलदार अभिनव चंद्रा व इंडस वैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आशीष नेहरा अकादमी के कोच अभिषेक राजपूत, क्रिकेट एसोसिएशन के कोच शिवकुमार व चयनकर्ता दिनेश सिंह ने प्रतिभा परखी। स्कोरर अनस खान, अंपायर अर्पित पाठक व नदीम खान रहे।