फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में विकास कुमार सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। गांव के स्व.पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बसवारी के विकास कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य लोकेंद्रनाथ पांडेय व जिला युवा खेल अधिकारी विष्णु प्रिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के इंचार्ज मनीष द्विवेदी ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालेंद्र प्रथम एवं संतोष द्वितीय स्थान पर रहे।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बसवारी के विकास कुमार प्रथम, कबड्डी में गहरौली की टीम प्रथम, बालिका वर्ग की दौड़ में मुस्करा की प्रतिमा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजपूत और युवा खेल जिला अधिकारी ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कपिल द्विवेदी, मनीष द्विवेदी ,पारुल, गिरिजा नंदन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें