फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की बंटी ने कानपुर की शिवांगी को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (मुस्करा)। इमिलिया गांव में शुक्रवार से शुरू हुए मेला व दंगल में पहले दिन महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में मेरठ की महिला पहलवान बंटी व कानपुर की शिवांगी के बीच कांटे की टक्कर रही। जिसमें बंटी ने 11000 हजार का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन सिंह व ब्लॉक प्रमुख विनोद राजपुत ने पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। इस दौरान एक दर्जन कुश्तियां लड़ी गईं। दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहीं। पहली कुश्ती बजरंगी पहलवान ने साकेत को हराकर 2100 रुपये पुरस्कार जीता। वहीं जम्मू के संजय को भरतपुर के देवेंद्र ने पटकनी देकर 5100 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। रहुटिया के मंगल ने कानपुर के शिवांश को हराकर 1100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इसी क्रम में पानीपत के हार्दिक को पछाड़ते हुए मेरठ के उमेश ने 5100 रुपये का पुरस्कार जीता।
प्रतियोगिता में मेरठ की महिला पहलवान बंटी व कानपुर की शिवांगी के बीच कांटे की टक्कर रही। जिसमें बंटी ने 11000 हजार का पुरस्कार जीता। वहीं, रेफरी की भूमिका जुगल किशोर यादव व बृजराज यादव ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन राजपूत ने किया। प्रधान प्रदीप नेपाल राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें