फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैवी योजना में भागीदारी के लिए आगे आएं साधक

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। वसंत पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्कार भी संपन्न कराए गए।
विज्ञापन

शैलेंद्र शर्मा बादल ने बताया कि गुरुदेव श्रीराम शर्मा द्वारा रचित विपुल साहित्य से मन, विचार, अंत:करण पवित्र एवं प्रखर होते हैं। मुख्य ट्रस्टी चन्द्रशेखर मिश्र ने युग निर्माण योजना में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यज्ञ का संचालन करते हुए डॉ. लक्ष्मण लाल त्रिपाठी ने कहा सेवा को श्रेष्ठ मानने वाली भारतीय संस्कृति का मूल आधार अध्यात्म है। आदर्श कुमार ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रामप्रकाश चतुर्वेदी, भोजराज राजपूत, रानी गुप्ता, विमला गुप्ता, डॉ.मनीषा त्रिपाठी, राजेंद्र विश्वकर्मा की टोलियों ने अन्य कार्यक्रम संपन्न कराए। महायज्ञ में काशी प्रसाद गुप्त, अरविंद श्रीवास्तव, सुशील सक्सेना, प्रमोद प्रकाश गुप्त, अशोक गुप्त, डॉ रविन्द्र मिश्र, डॉ कमलेश मिश्र, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रानी सोनी, राम कुमार वर्मा, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें