सपा द्वारा आयोजित राज्यसभा सांसदों के सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य चंद्रपाल यादव ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। कहा कि कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस दौरान बुंदेलखंड से राज्यसभा की नुमाइंदगी करने वाले चंद्रपाल यादव व विशंभर प्रसाद निषाद को सम्मानित किया गया।
मुख्यालय के कांशीराम कालोनी मैदान पर आयोजित समारोह में जिले भर के सपाई जुटे। मौके पर सांसद विशंभर निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितने भी वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया है। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जो सहयोग दिया है उसके वह सदैव आभारी रहेंगे।
जो भी कार्यकर्ता उनके पास आएगा पूरी मदद करेंगे। सपा नेता इदरीश खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत उप चुनाव में सदर विधान सभा सीट पर प्रदेश में सर्वाधिक मत पाने में सफल हुए हैं। कार्यक्रम में रमेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि चंद्रपाल यादव को सम्मानित किया।
पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, पूर्व विधायक रामाधार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, डालचंद्र राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नईम खान, युवजन सभा के सत्यपाल यादव, अर्जुन राजपूत, मानसिंह यादव, कुरारा चेयरमैन माया बाल्मीकि ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इस मौके पर वीरेंद्र, विमल राजपूत, बृजेश सांख्याल, मौदहा के कक्कू खान, अवधेश जडिया, शिवपाल यादव, दिनेश यादव, युगांक मिश्रा, पूर्व चेयरमैन मुन्नीलाल निषाद, राजेश श्रीवास सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठी करने में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा सफल रहे। सफलता से गदगद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उनका सम्मान बढ़ाने जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर चाय पीने पहुंचे।