फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राठ (हमीरपुर)। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस में ही किलकारी गूंज उठी। महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और चिकित्सकीय मार्गदर्शन से जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चिल्ली गांव निवासी सबीना पत्नी करामात अली (25) को शुक्रवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ईएमटी अनिरुद्ध और चालक सुरेश कुमार एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे और गर्भवती को सीएचसी ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में महिला को पीड़ा बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे रोककर ईएमटी अनिरुद्ध ने आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू की। महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के दौरान लखनऊ में तैनात चिकित्सक से फोन पर चिकित्सकीय सलाह ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें