फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जमीन पर तड़पता रहा सोनू, स्वास्थ्यकर्मियों का नहीं पसीजा दिल

विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 10 परिचय-सीएचसी कबरई के इमरजेंसी वार्ड पर जमीन में तड़पता घायल सोनू सोनी। संवाद - फोटो : आपात स्थिति के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती एडीएम कल्पना जायसवाल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा कबरई में डंपर की टक्कर से घायल हुए चित्रकूट निवासी सोनू सोनी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में सोनू जमीन पर करीब आधा घंटे तक तड़पता रहा लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों का दिल नहीं पसीजा। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भाई का आरोप है कि यदि सोनू को बेहतर इलाज व सुविधा मिलती तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

कानपुर जाते समय सोनू और अश्विनी सोनी की बाइक बोल्डर लदे तेज रफ्तार डंपर से भिड़ गई थी। हादसे में अश्विनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल सोनू को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। 5:50 बजे घायल की रजिस्टर में एंट्री की गई। साथ में किसी परिजन के न होने पर उसे स्ट्रैचर व बेड भी नसीब नहीं हुआ। वह इमरजेंसी वार्ड में जमीन पर ही तड़पता रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सीएचसी से 6:20 बजे घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सोनू के भाई विनोद का आरोप है कि भाई के इलाज में लापरवाही बरती गई। सीएचसी में वह जमीन पर तड़पता रहा लेकिन डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। समय से बेहतर इलाज व सुविधा मिलती तो भाई की जान बच जाती। सीएचसी कबरई के अधीक्षक डॉ. रोहित सोनकर का कहना है कि 108 नंबर एंबुलेंस आने पर घायल को स्ट्रैचर पर लिटाया गया था। घायल के साथ कोई भी नहीं था। स्वास्थ्यकर्मी जब इंजेक्शन भरने लगे तो वह स्ट्रैचर से गिर गया। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें