देशी शराब पीने में कानपुर नंबर वन
देशी शराब के सबसे ज्यादा शौकीन कानपुर के लोग हैं। अप्रैल से सितंबर 2021 के बीच यहां सबसे ज्यादा 133.07 लाख लीटर देशी शराब की खपत हुई। इसके बाद 126.56 लाख लीटर देशी शराब बेच कर लखनऊ दूसरे और 106.93 लाख लीटर देशी शराब बेचकर गोरखपुर तीसरे नंबर पर रहा है। 84.77 लाख लीटर देशी शराब की बिक्री कर कुशीनगर चौथे नंबर पर रहा।
लखनवी अंग्रेजी के शौकीन निकले
आबकारी विभाग के अप्रैल से सितंबर 2021 के आंकड़ों तक सबसे ज्यादा लखनऊ में अंग्रेजी शराब और बीयर की खपत हुई है। अंग्रेजी शराब की सबसे ज्यादा 75.21 लाख बोतलें बिकी हैं। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद रहा। यहां 62.97 लाख बोतल अंग्रेजी शराब बिकीं। आगरा तीसरे और कानपुर चौथे नंबर पर है। हालांकि मंडलवार रिकॉर्ड देखें, तो अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री में मेरठ मंडल और देशी शराब की बिक्री में लखनऊ मंडल आगे रहा।
मादक पदार्थों का सेवन भी बढ़ा
बीयर और शराब ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में अब अफीम, गांजा, चरस, हेरोइन, मॉरफीन के अलावा नशीले इंजेक्शन, गोलियां, अफीम के अंश कोडीन से बने कफ सिरप की खपत तेजी से बढ़ रही है।