फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छह परीक्षार्थियों ने छोड़ीं सम सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर/गहरौली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सुबह की पाली में बीए छठवें सेमेस्टर राजनीति विज्ञान और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षाएं कराई गई। इस दौरान कुल छह विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन


कस्बा बिवांर के हीरानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पाली में बीए छठवें सेमेस्टर के 44 छात्र-छात्राओं ने राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर में 28 परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र की परीक्षा दी।

अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा के प्राचार्य डॉ. शिवमंगल तिवारी ने बताया कि सुबह की पाली में 69 विद्यार्थियों को राजनीति विज्ञान की परीक्षा देनी थी, इसमें से तीन अनुपस्थित रहे। हरपाल सिंह कन्या मेमोरियल महाविद्यालय के केंद्र प्रभारी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि सुबह पाली में 22 और दूसरी पाली में चार छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, गहरौली कस्बा में संचालित स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली के प्राचार्य लोकेंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार को सुबह पाली में 29 छात्राओं ने राजनीति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दी। बुदेलखंड नवोदय महाविद्यालय मुस्करा के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में राजनीति विज्ञान की 42 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। वहीं बाबूराम महाविद्यालय बिगहना के प्राचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 117 परीक्षार्थी में तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें