मौदहा कस्बे में अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। श्यामू (35) पुत्र बबलू निवासी पतारा, अभिषेक (16) पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी कस्बा और श्यामसुंदर (10) पुुत्र हरिशंकर अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गए।
उधर विष्णु (34) पुत्र महेश्वरी, छल्लू (50) पुत्र श्रीप्रकाश, धरमपाल (45) पुत्र श्रीपाल निवासी उपरीगांव थाना बिवांर कस्बे से गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। सिलौली मोड़ के निकट एक वाहन से बचने को तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। छल्लू और चंद्रपाल को सदर अस्पताल हमीरपुर भेजा गया।