फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के करगांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों ओर के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कल्पना पुत्री रामऔतार ने बिवांर थाना में प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर उसकी बहन मंजू, रामदेवी पत्नी छिद्दू अनुरागी, फूला पत्नी भूरा और सरिता दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थीं। इसी दौरान मोहल्ले का योगेंद्र बेवजह पानी फैलाने लगा। जब महिलाओं ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गालीगलौज करते हुए बाल्टी से सभी को मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर कल्पना और रामदेवी का पति छिद्दू बीच-बचाव करने पहुंचे तब योगेंद्र का भाई चंद्रप्रकाश, पिता सुखलाल और मां रामप्यारी हाथों में डंडे लेकर आ धमके और सभी मिलकर मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष की कल्पना, मंजू, रामदेवी, सरिता और छिद्दू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष का योगेंद्र भी घायल हो गया। थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है। मारपीट शुरू करने वाले दूसरे पक्ष के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चारों आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें