फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परशुराम की दहाड़ से छाया सन्नाटा

विज्ञापन
फोटो 30 एचएएमपी 22- राठ के रामलीला महोत्सव में राजा जनक की सभा में राम लक्ष्मण की झांकी। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर बैठै रेलयात्री व टीईटी परीक्षा​र्थी संवाद
विज्ञापन
- रामलीला महोत्सव में धनुष भंग व परशुराम संवाद का हुआ मंचन
विज्ञापन


राठ (हमीरपुर)। श्री राठ रामलीला सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में नगर में रामलीला महोत्सव चल रहा है। बृहस्पतिवार रात धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। परशुराम बने कलाकार की दहाड़ से रामलीला पंडाल में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

राजा जनक ने माता सीता का स्वयंवर आयोजित किया। स्वयंवर में आए प्रतापी राजा शिव धनुष को हिला भी नहीं सके। ऋषि का आदेश पाकर श्रीराम ने जैसे ही धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई वह जोरदार आवाज के साथ टूट गया। धनुष भंग होते ही समूचे पंडाल में जय श्रीराम का उद्घोष गूंज उठा। तभी क्रोधाग्नि से दहकते हुए परशुराम का प्रवेश होता है। आते ही उनकी दहाड़ से पूरे कथा पंडाल में सन्नाटा फैल गया। देर रात तक चले परशुराम व लक्ष्मण संवाद ने जनता को बांधे रखा। रामलीला मंचन के दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल, मंत्री सुरेश खेवरिया, रमेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल सुरौठिया, ख्यालीराम कोष्टा, रमेशचंद्र सराफ, बसंत नगायच, ओमप्रकाश द्विवेदी, महेश सोनी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें