फोटो19एचएएमपी 34- कलश लेकर शामिल श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : ट्रामा सेंटर में जांच करती लखनऊ से आई टीम। संवाद
सरीला (हमीरपुर)। धौहल बुजुर्ग गांव के बजरंग बली आश्रम में गुप्त नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का धूमधाम से शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। डीजे, घोड़े और बैंड-बाजे की धुनों के बीच निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
नौरंगा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य विमलेश कुमारी भी कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। परीक्षित की भूमिका निभा रहीं हेमवती के साथ वे विशेष रूप से दिखीं। कलश यात्रा में कटेहरी, बंगरा, देवखरी, राजमऊ, बिचौरा, बिरखेरा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। कलश यात्रा के बाद आश्रम परिसर में बने पंडाल में वृंदावन के कथावाचक पंडित श्याम मिलन द्विवेदी ने पहली कथा सुनाई। परीक्षित की भूमिका नरेश शुक्ल ने निभाई, उनकी पत्नी हेमवती साथ रहीं। हमीरपुर सांसद प्रतिनिधि धर्म सिंह व दीपक साहू भी कार्यक्रम में पहुंचे।