फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादर और फादर से बच्चों को रखे दूर: राजूदास

Mon, 19 Jan 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 28- सुमेरपुर में विराट हिंदू सम्मेलन में विचार रखते मुख्य अतिथि हनुमान गढ़ी महं
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास महाराज ने कहा कि अगर हिंदुओं में एकता नहीं रही तो वह दिन दूर नहीं जब उनकी बेटियां 36 और 72 टुकड़ों में काटी जाएंगी । उन्होंने चादर और फादर के बच्चों से बचने के लिए जागरूक किया। कहा कि अपने बच्चों में बचपन से ही संस्कार और धर्म शिक्षा देना शुरू करें। तभी हमारा राष्ट्र व हमारा सनातन सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


विराट हिंदू सम्मेलन में राजू दास महाराज ने कहा कि अगर समय से नहीं चेते तो धीरे-धीरे सनातन धर्म खत्म हो जाएगा। सनातन को दबाने के लिए मठ मंदिरों को तोड़ा गया। विश्वविद्यालय तोड़े गए। आज पूरी दुनिया की निगाह सनातन की ओर है। उन्होंने बेटियों को हिदायत देते हुए कहा कि मोमिनों के बच्चों से दूर रहे। उनके प्रेमजाल में न फंसे नहीं तो उनके टुकड़े ही टुकड़े होंगे।
मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने हिंदुओं को एकजुट करने के लिए कहा। अध्यक्षता बाबूलाल अहिरवार ने किया। इस मौके पर जिला प्रचारक धनंजय जी, संघ चालक कैलाश दुबे, नगर कार्यवाहक उमेश शिवहरे,विहिप जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडेय,पूर्व विधायक युवराज सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे,नीतू द्विवेदी,रणबीर सिंह लाला,महेश गुप्ता दीपू सहित बजरंग दल, विहिप, गौ रक्षा दल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

फोटो 19 एचएएमपी 28- सुमेरपुर में विराट हिंदू सम्मेलन में विचार रखते मुख्य अतिथि हनुमान गढ़ी महं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें