फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में दिखाई रचनात्मकता की झलक

Fri, 13 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में दृढ़ोमर वैश्य समाज की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, गीत, वादन, नृत्य और भाषण सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


दीपावली मिलन समारोह का उद्घाटन समाज के प्रतिष्ठित लल्लू प्रसाद गुप्ता ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में समीक्षा और अनुराधा ने बाजी मारी। जबकि रंगोली में शिखा, प्राची और प्रियंका अव्वल रहीं।

 कला में श्याम जी, कृति, गायन वादन में रामजी और श्यामजी, भाषण में ऋषभ गुप्ता, आल्हा में रितिक गुप्ता और रुचि गुप्ता, नृत्य में काजल, प्रांजल, रिया और पलक ने हुनर दिखाया। प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सभी बच्चों  को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया प्रसाद ने की। जबकि संचालन बृजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें