फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ई-रिक्शा पलटने से छात्राओं समेत सात घायल, चार रेफर

Sat, 18 Apr 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कुरारा- मनकी मार्ग में खरौज मोड़ के पास एक सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्राओं समेत सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा जहां चार घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक ई-रिक्शा चालक सिवनी गांव से सात यात्रियों को बैठाकर कस्बा आने के लिए निकला था। चालक जैसे ही कुरारा- मनकी मार्ग में खरौज मोड़ के पास पहुंचा तभी उसका ई-रिक्शा से नियंत्रण खो बैठा। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक मौके से भाग गया। हादसा देख आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। ई-रिक्शा में सवार छात्राएं अंकिता (19), दीक्षा (18) , नेहा (19), नैंसी (18), सुशील (20) , निवासीगण शिवनी व सोनम (11) निवासी मंगलपुर, ज्ञान सिंह (50) निवासी जगनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों जिनको उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने घायल सुशीला, ज्ञान सिंह, अंकिता व नेहा की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें