हमीरपुर। ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों का जल्द कायाकल्प किया जाएगा। सदर विधानसभा क्षेत्र के सात जर्जर संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत कुल 17.784 किलोमीटर लंबाई में सड़कों की मरम्मत का काम होगा। इस पर 99.07 लाख रुपये खर्च होंगे। परियोजना से करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे भारी वाहनों, एंबुलेंस और स्कूली बसों की आवाजाही सुगम होगी।
लोनिवि प्रांतीय निर्माण खंड के एक्सईएन अरुण कुमार ने बताया कि सभी प्रस्तावों की स्वीकृत मिल चुकी है। निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन किया जा रहा है। चयन के बाद अवर अभियंता की निगरानी में गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य पूरा कराया जाएगा। कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से और बेहतर होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
-
इस मार्गों की होगी मरम्मत
सड़क का नाम - लागत (लाख में)
-
1- बिलौटा से बरूआ संपर्क मार्ग - 3.25
2- इंगोहटा छानी से खड़ेहीजार मार्ग - 11.61
3- मिश्रीपुर के नकटी देवी मंदिर मार्ग - 17.46
4- ललपुरा से मवईजार संपर्क मार्ग - 25.52
5- खंडेह से रतवा चौराहा मार्ग - 20.93
6- बिदोखर से पलरा संपर्क मार्ग - 17.48
7- भौनिया संपर्क मार्ग - 2.82