राठ। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सोमवार को रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करें।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। स्वयंसेवकों से आवाहन किया कि वह समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहें। महाविद्यालय के डॉ. बीके पांडेय, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ. एसजी राजपूत, डॉ. आरबी शर्मा, डॉ. ऋषि शर्मा, डॉ. विजया गौतम, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. ज्योतिर्मय साहू, डॉ. यूसी मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।