फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी से घबराए कई दुकनदार दुकानों में ताला डालकर रफूचक्कर

विज्ञापन
बीज की दुकान में छापेमारी करते कृषि अधिकारी सरस तिवारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मंगलवार को मौदहा, गहरौली व मुस्करा में खाद व बीज विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापा मारी की गई। घबराए कई दुकानदार दुकानों में ताला डालकर रफूचक्कर हो गए। सरसों के पांच, मटर का एक व बरसीम के दो नमूने जांच लिए गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ.सरस कुमार तिवारी ने बताया कि आदित्य ट्रेडर्स गहरौली में निरीक्षण के दौरान रेट बोर्ड अपडेट नहीं मिला है। एग्रीजंकशन वन स्टॉप शॉप गहरौली, साईं बीज भंडार, इमिलिया की दुकान बंद होने व चौरसिया बीज भंडार मुस्करा को छोड़ अन्य के भाग जाने पर नोटिस जारी की जाएगी। मौदहा के बिगहना गांव में किसानों को डीएपी खाद के जांचने की विधि बताई गई। कृषकों को संतुलित मात्रा में उर्वरक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि दलहनी व तिलहनी फसलों में डीएपी के स्थान पर एनपीएस 20:20:13 व सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद का प्रयोग व उसके लाभ को बताया गया। कहा कि खाद व बीज की समस्या के लिए किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम न. 8468015884 पर सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें