फोटो 22 एचएएमपी 23- सुबह नेशनल हाईवे पर छाया कोहरा। संवाद
हमीरपुर। जिले में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। सुबह के समय हाईवे पर दृश्यता आठ मीटर के आसपास रही। कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। दोपहर 12 बजे के बाद निकली हल्की धूप लोगों को सर्दी से राहत नहीं दिला सकी। अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरा बारिश की तरह बरसा। ऐसे में वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीर रूक-रूककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। सर्दी अधिक होने से लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सुन्न हो गईं। बच्चे और बुजुर्ग घरों के अंदर दुबके रहे। दोपहर 12 के बाद कोहरा हल्का हुआ। लेकिन, सूर्यदेव दर्शन देकर फिर से बादलों की ओट में चले गए। ऐसे में नौनिहाल ठिठुरते कांपते स्कूल पहुंचे। हालांकि डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 23 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है।
बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि कोहरे व गलन को देखते हुए कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में 23 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।आदेश का पालन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केवीके अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
फोटो 22 एचएएमपी 23- सुबह नेशनल हाईवे पर छाया कोहरा। संवाद