फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फिटनेस फेल वाहनों से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में फिटनेस फेल वाहनों से स्कूली बच्चे ढोए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के निरंतर अभियान न चलाए जाने से ऐसे वाहन पकड़ से दूर रहते हैं। बृहस्पतिवार को एआरटीओ अमिताभ राय ने दो क्रूजर और एक स्कूली बस को सीज किया है।
विज्ञापन

एआरटीओ के अनुसार जिले में कुल 280 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिसमें 15 वाहनों की फिटनेस समाप्त है। जिले के विभिन्न विकास खंडों में 500 से अधिक निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिसमें 99 निजी माध्यमिक विद्यालय हैं। कुछ विद्यालय प्रबंधन ने अपने स्कूली वाहनों को लगा रखा है। निजी वाहन संचालक भी स्कूल से बच्चों को लाते और ले जाते हैं। एआरटीओ ने बताया कि ग्राम बरेहरा के ब्रह्मानंद विद्यालय के दो क्रूजर वाहन चेक किए गए। इनके फिटनेस परमिट बीमा टैक्स रजिस्ट्रेशन समाप्त पाए गए।
यह विद्यालय हमीरपुर मुख्यालय तथा सरीला से दूर ग्रामीण अंचल में स्थापित है। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को ये वाहन लाता ले जाता है। मोती कटरा मार्ग पर ग्राम बरेल से टोला रावत के मध्य देव संस्कृति विद्यालय की एक बस बिना फिटनेस बिना बीमा के बच्चों को ले जाते हुए पाई गई। राठ से 10 किलोमीटर अंदर नहर मार्ग पर संचालित पाई गई यह बस बच्चों के असुविधा के कारण चालान करके छोड़ा गया।
विज्ञापन

इस विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। मुस्कुरा में परमिट शर्तों को उल्लंघन में एक बस से 11 हजार जमा कराया गया। बिवांर के पास दिल्ली जा रही है बस में परमिट शर्तों के उल्लंघन और एक सीट एक्स्ट्रा लगे होने के कारण 23 हजार प्रशमन शुल्क लगाया गया है।
-
फरवरी में मिला था फिटनेस फेल वाहन
एआरटीओ ने बताया कि 14 फरवरी को भी राठ क्षेत्र में चित्रगुप्त शिक्षण संस्थान के बच्चों को ले जाने वाली वैन में 15 बच्चे सवार मिले थे। गाड़ी की फिटनेस समाप्त थी। बकाए को लेकर आरसी भी जारी हो चुका है। शुक्रवार को उसे तहसील में खड़ा कराया है।

नवीन सत्र प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस को लेकर नोटिस भेजा जाएगा। विद्यालय के बाहर निजी वाहनों से आ रहे बच्चों के वाहनों की भी जांच कर कार्रवाई की जाती है। दो क्रूजर और एक स्कूली बस पर कार्रवाई की गई है। -
विज्ञापन

- अमिताभ राय, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें