खेड़ाशिलाजीत गांव की मुख्य सड़क पर भरा कीचड़।
- फोटो : HAMIRPUR
गोहांड। खेड़ा शिलाजीत गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव व कीचड़ से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। संपर्क मार्ग से करीब साठ मीटर सीसी सड़क पूरी तरह खत्म हो गई है। नरेश, शिवसिंह, फूल सिंह आदि ने बताया कि बस्ती के घरों का गंदा पानी सड़क के गड्ढों में भरा रहता है। कीचड़ की दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि आते ही कार्य कराया जाएगा। (संवाद)
कीचड़ से होकर निकलते हैं ग्रामीण
कुरारा। ककरऊ गांव के मजरा खरेहटा में रास्ते में कीचड़ और जलभराव है। गांव के विजय पाल, राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव ने खहरेटा में विकास कार्य नहीं कराए हैं। सफाई कर्मी भी मनमर्जी से आता है। सचिव मनीष कौशिक ने बताया कि मेन गली में सीसी रोड का प्रस्ताव बनाया गया है। चुनाव बाद कार्य कराया जाएगा। (संवाद)