फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन क्वीन चुनीं गईं निशी और प्रिंसी

Tue, 09 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हरियाली तीज महोत्सव पर झूला झूलती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास पर गुलशन वेलफेयर सोसायटी ने हरियाली तीज उत्सव मनाया। उत्सव में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में निशी गुप्ता व बालिकाओं में प्रिंसी को सावन क्वीन चुना गया।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव के आवास पर गुलशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रिदम एकेडमी की सचिव डा.श्रेया ने हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ज्यादातर महिलाएं व बालिकाएं हरे रंग की ड्रेस पहनकर अलग छटा बिखेर रही थीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं में निशी गुप्ता व बालिकाओं में प्रिंसी को सावन क्वीन चुना गया।
विज्ञापन


तंबोला प्रतियोगिता में भावना ओमर व श्रेया ओमर तथा सावन गीत प्रतियोगिता में नेहा ओमर अव्वल रहीं। डा.श्रेया ने बताया कि नगर की महिलाएं व बालिकाएं सावन के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एके सिंह से मिलने के लिए उत्साहित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें