हमीरपुर। देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जन्मदिन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में सपा कार्यालय में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बाल विवाह व सती प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया।
शनिवार शहर में सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर शुभकरण सिंह परिहार ने कहा कि उन्होंने दबे कुचले वर्ग को शिक्षित बनाने का काम किया। इस मौके पर माया वाल्मी, हर नारायण निषाद,ओम प्रकाश सोनकर वारसी,लालता सिंह खंगार, राघवेन्द्र यादव. वर्षा नामदेव, मानवेन्द्र सिंह भदौरिया,सलीम मोहम्मद, नईम खान, जुनैद, आशु यादव की मौजूदगी रही।
मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार शहीद स्मारक पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में लड़कियों की शिक्षा की अलख जगाई जब समाज महिलाओं को पढ़ने-लिखने का अधिकार नहीं था।
नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद ने विचार रखे । प्रदेश उपाध्यक्ष (छात्र विंग) आदित्य प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद साबिर की मौजूदगी रही।