फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन बेचने के आरोप पर मंडी में हुआ हंगामा

विज्ञापन
राठ की गल्ला मंडी में अनाज की जांच पड़ताल करते नायब तहसीलदार - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। ग्रामीण द्वारा कोटेदार के पिता पर राशन का चावल व गेहूं बेचने का आरोप लगाने पर नायब तहसीलदार ने जांच पड़ताल की। जांच के दौरान कृषि उपज का गेहूं मिलने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

चिकासी थाने के रावतपुरा गांव निवासी प्रेमचंद्र पुत्र कृपाल ने बताया कि उसके नाम पर सरकारी राशन की दुकान है। बुधवार सुबह उसका पिता कृपाल अपनी कृषि उपज का 50 क्विंटल गेहूं बेचने गल्ला मंडी स्थित खरीद केंद्र गया था। तभी गांव के ही बृजराज पुत्र जगन्नाथ ने राशन का चावल व गेहूं बेचने का आरोप लगा एसडीएम से शिकायत की। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार व एसएमआई प्रभारी राजेश कुमार से मामले की जांच पड़ताल कराई। किसान के ट्रैक्टर से उसका अनाज नीचे उतारकर गहनता से जांच की गई। नायब तहसीलदार ने बताया की जांच के दौरान ट्रैक्टर ट्राली में कृषि उपज का अनाज ही मिला है। पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि राशन का गेहूं व चावल बेचने की शिकायत झूठी पाई गई है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। इस सबके बीच करीब 2 घंटे तक गल्ला मंडी में जमकर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें