पुराने मामलों की हो रही है पड़ताल
वहीं, मामलों में शामिल लोगों के साथ जमानत लेने वालों के नाम दर्ज कर रही है। ताकि सनी से जुड़े तारों की जानकारी मिल सके। इसके अलावा जेल से मिलने जुलने वालों का खाका निकलवा लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल ने बताया कि एसआईटी आने की खबर अफवाह है... कोई टीम नहीं आई है।
पड़ोसियों से भी नहीं मिल पा रहे हत्यारोपी के परिजन
प्रयागराज हत्याकांड के हत्यारोपी सनी सिंह उर्फ पुराने के परिजनों की सुरक्षा को लेकर थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। हत्यारोपी का भाई पिंटू सिंह घर के दरवाजे से झांक कर बाहर का नजारा देख लेता है और घर के अंदर कैद हो जाता है। पुलिस की सुरक्षा के घेरे के चलते कोई भी पड़ोसी उनके घर में आना जाना नहीं कर रहा है।