फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शिक्षिका की जहर खाने से मौत, मंगेतर से फोन पर कर रही थी बात, मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Thu, 20 Apr 2023 06:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर से फोन पर बात करते हुए शिक्षिका ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने मंगेतर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
मृतका अर्चना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर से फोन पर बात करते हुए प्राइवेट शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिलीं। एक माह बाद उनकी शादी होनी थी। पिता ने मंगेतर पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। जरिया थाने के पहरा गांव निवासी राकेश राजपूत ने बताया उनकी पुत्री अर्चना (23) ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। गुरुवार सुबह कमरे में मृत अवस्था में मिलीं।
उन्होंने बताया धमना गांव निवासी भीकम सिंह के साथ मृतका का रिश्ता तय किया था। 21 मई की शादी थी। रात में एक बजे तक उनकी पुत्री की अपने मंगेतर से बात होती रही। आरोप लगाया भीकम सिंह उनकी पुत्री पर गलत आरोप लगाता था। इससे मानसिक तनाव के चलते पुत्री ने आत्महत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले गई थी गांव
मृतका कस्बे के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थीं। दो दिन पहले शादी की तैयारी के लिए गांव गईं थीं। जरिया एसओ विनोद कुमार ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका व आरोपी के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें