मौदहा। आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर में किसान सखियों ने हज और तीर्थ यात्रा कर लौटने वालों को पौधे लगाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। किसान सखियों को पौधशाला में पौधे लगाने की विधि सिखाई गई।
कस्बे के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। 40 किसान सखियों को फक्कड़ पौधशाला के मालिक जमाल खान ने कहाकि हमें अपने-अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हो सकेगी। इस दौरान उन्हें पौधशाला में आंवला, नींबू अमरूद, आम, नाशपाती, सहजन, बेरी आदि के पौधों को लगाने की विधि बताई गई। कहा कि शादी, बर्थडे, हज और तीर्थ यात्रा करने पर एक पौधा लगाने लोगों को जागरूक करेंगी। प्रशिक्षण प्रभारी विक्रम सिंह, रामसागर सिंह आदि रहे।