फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नकली क्रेडिट कार्ड से खाते से निकाले 1.08 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र में डुप्लीकेट क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति के खाते से चार बार में 1.08 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड एचडीएफसी बैंक की बांदा शाखा से जारी हुआ है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने डुप्लीकेट क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर उनके खाते से पैसे निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार 20 मई को पांच हजार रुपये, 21 मई को 99 हजार रुपये और 26 मई को दो बार में दो-दो हजार रुपये निकाले गए। रुपये निकासी का मैसेज मिलने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें