फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने किसानों के चेहरों पर लौटाई रौनक

Wed, 22 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
खेत में बैलों से जुताई करता किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश की जोरदार दस्तक ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। हालांकि अभी कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे इस बार अच्छी बारिश होने की किसानों की उम्मीदे बंध गई हैं। सूखे से जूझ रहे किसानों ने बरसात होते ही खेतों की ओर रुख कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को किसानों ने खरीफ अभियान की तैयारियां तेज करते हुए खेतों की जुताई का काम तेज कर दिया है। किसानों के अनुसार घाघ की कहावत के तहत इस खरीफ में खेती का काम तेज करना पड़ता है।

कलौलीजार गांव श्रीचंद्र कुशवाहा कहते है कि घाघ ने कहा है कि तेरा कातिक तीन अषाढ़। कहते हैं कि असाढ़ में किसान को बुआई के लिए सिर्फ तीन दिन ही मिल पाते हैं। इसमें मौसम कब पलटी मार दे और झमाझम बरसात हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि किसानों के  सामने बीज क ा संकट है। जिसे देखो बीज की गणित लगाने में जुटे हैं। कृषि विभाग से किसानों ने 282 क्विंटल बीज खरीद लिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें