फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जाम का झाम, बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
राठ के मुख्य मार्ग पर लगा जाम खुलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही बाजार में लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। 15 जून से पूर्ण लॉकडाउन की अफवाह के चलते भीड़ में और इजाफा हुआ है। वाहनों की आवाजाही से शुक्रवार दोपहर कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे से रामलीला मैदान तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जाम खुलवाने के लिए तेज धूप में जमकर जूझी। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ ही बाजार में बढ़ती भीड़ देख लोग खतरे को लेकर आशंकित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें