भरुआ सुमेरपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के ज्वाइंट कमिश्नर ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आगामी शिक्षा सत्र में केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की अनुमति प्रदान कर इसके संचालन का आदेश श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दिया है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ज्वाइंट कमिश्नर वी.विजयलक्ष्मी ने 10 जून को जिला प्रशासन को निर्गत किए गए पत्र में स्पष्ट किया है कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सुमेरपुर कस्बे में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। इस साल जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्येक कक्षा का एक-एक सेक्शन चलेगा।