फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामरीकरण के दस दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। इमलिया-गहरौली होते हुए मुस्करा तक जाने वाली 15 किलोमीटर सड़क डामरीकरण के 10 दिन बाद ही उखड़ने लगी है। इलाकाई लोगों का कहना है कि घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल से सड़क का यह हाल हुआ है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी कटाव वाले गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं। मालूम हो कि इस खस्ताहाल सड़क के बारे में अमर उजाला ने 22 नवंबर को प्रमुखता से छापा था। खबर छपने के बाद डामरीकरण कराकर सड़क की मरम्मत कराई गई थी, जो 10 दिन बाद ही उखड़ने लगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्ष 2019 में लोधी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इमलिया से गहरौल, मुस्करा तक 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया था। नियमानुसार पांच वर्ष सड़क की मरम्मत कार्यदायी संस्था को ही करवानी होती है। एक साल से संस्था ने मरम्मत नहीं कराई। इससे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। वहीं मिट्टी के कटाव से साइड की सड़क नीचे से खोखली हो गई है। खबर छपने पर संस्था ने जो डामरीकरण कराया वह 10 दिन के अंदर ही उखड़ने लगा। गड्ढों में मिट्टी नहीं डाली गई। इससे दुर्घटना की आशंका है।
अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया सड़क का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को कटान वाले स्थान पर मिट्टी भरवाने व गुणवत्ता परक डामरीकरण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें