फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन मार्गों का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला समेत बुंदेलखंड के सभी जिलों में ग्रामीण व अन्य जिला मार्गों को जोड़कर शासन ने 11 प्रमुख जिला मार्ग घोषित किए हैं। इन मार्गों की हालत सुधारने में 6.75 अरब से अधिक धनराशि खर्च होगी। जिले में सर्वाधिक तीन प्रमुख जिला मार्ग घोषित किए गए है। जिसमें ग्रामीण व अन्य जिला मार्गों को आपस में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

जिले के कदौरा, बेरी, कुरारा, मनकी मार्ग की लंबाई 47.25 किमी है। वहीं मौदहा, बिवांर, जलालपुर व कुपरा मार्ग की लंबाई 44.35 किमी है। जरिया-मुस्करा वाया सरीला मार्ग की लंबाई 32.50 किमी है। जिसे प्रमुख जिला मार्ग घोषित किया गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता सुबोध कुमार ने बताया प्रमुख जिला मार्ग की सड़केें सात मीटर चौड़ी कर टूलेन में तब्दील की जाएगी।
इससे आवागमन सुगम होगा, साथ ही हर चार साल में मरम्मत के कार्य होंगे। लोनिवि के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने प्रमुख जिला मार्गों की स्वीकृति देने के साथ ही उनके प्रस्तावों को भी हरी झंडी दे दी है। जिले के कदौरा, बेरी, कुरारा, मनकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 8778 लाख रुपए खर्च होंगे। वहीं मौदहा, बिवांर, जलालपुर, कुपरा मार्ग के चौड़ीकरण में 6856.25 लाख धनराशि खर्च होगी। जरिया, मुस्करा वाया सरीला मार्ग के चौड़ीकरण में भी 5872.50 लाख की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें