फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जर्जर हाईटेंशन लाइनों से हादसों का खतरा

विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी- 09ललपुरा गांव में बिछा बिजली लाइनों का मकड़जाल। संवाद
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। सुमेरपुर क्षेत्र के ललपुरा और शिकरी गांवों में करीब बीस साल पुरानी हाईटेंशन लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। ये लाइनें लगातार हादसों को दावत दे रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बिजली निगम की उदासीनता के कारण इन्हें बदला नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


शिकरी गांव में रामकिशोर के मकान से परशुराम के मकान तक मुख्य रास्ते में तारों का मकड़जाल है। कई बार तार टूटकर गिरे, जिससे बड़े हादसे बच गए। ललपुरा गांव में भी हाईटेंशन लाइनों का जाल फैला है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दे चुके हैं। गांव में करीब 140 कनेक्शन हैं। तीन 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है। घरों के ऊपर लटकते तार और केबल अक्सर खराब होते हैं जिससे कई दिनों तक बिजली नहीं मिलती।

ग्रामीणों ने सदर विधायक और विभागीय अधिकारियों से इन लाइनों को बदलने की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि संजय पाल ने बिजली निगम की लापरवाही को इसका कारण बताया। अवर अभियंता पवन ने कहा कि लाइनों को बदलने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र ही काम शुरू होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें