फोटो 08 एचएएमपी 19राठ के टिकरिया गांव में नाले खोलती जेसीबी मशीन। संवाद
राठ। टिकरिया गांव में जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने शनिवार को कोतवाली के समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। एसडीएम के निर्देश पर गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था कराई गई।
टिकरिया गांव की गीता, अर्चना, रानी, पूजा, रामकुमारी, नेहा, खुशबू और सुनीता सहित कई महिलाएं शिकायत लेकर समाधान दिवस पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बारिश के पानी की निकासी न होने से गांव की गलियों में पानी भर गया था। इससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बाइक चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। जलभराव से संक्रामक बीमारियों और जहरीले कीड़ों का खतरा भी बना हुआ था। उपजिलाधिकारी ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने नायब तहसीलदार और कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। जेसीबी मशीन से बंद नालों को खुलवाकर पानी की निकासी कराई गई।