पौथिया (हमीरपुर)। सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो सवार नौ लोग घायल हुए, जिन्हें राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। तीन सवारियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गुरुवार दोपहर छानी से एक ऑटो सवारी भरकर पौथिया से कुंडौरा जा रहा था। तभी नर्सरी के आगे ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। हादसे में घाटमपुर थानाक्षेत्र के कैथा निवासी राजू (30), बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव निवासी हरप्रसाद (48) व उसकी पुत्री पुष्पा (16), रामदत्त (25) निवासी छानी, बिंदी (40) पत्नी रमेश निवासी बिवांर, शास्वत (19), रामवती (30) पत्नी सभाजीत, गट्टी (28) निवासी छानी, चालक उमाशंकर (25) निवासी रुरीपारा घायल हो गए। सभी को छानी सीएससी भेजा गया। जहां से पुष्पा, रामदत्त व बिंदी की हालत नाजुक होने पर 108 एंबुलेंस चालक वीरेंद्र व हरिओम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।