कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे गांव के मूल निवासी एक करोबारी को मामूली विवाद के चलते चार लोगों ने तमंचा लेकर खदेड़ लिया। किसी तरह जान बचाकर भागे इस व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी मोहम्मद कयूम लखनऊ में ट्रांसपोर्ट कारोबार का काम करता है। शुक्रवार को वह गांव आया और रात 9 बजे किसी मामले को लेकर उसका मामूली विवाद हुआ। कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक उसने गांव के ही छोटे, बुद्धू, शम्मी व कुदरतुल्ला पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया गया। जान बचाकर किसी तरह वह वहां से भागा तो सभी ने तमंचा लहराते हुए उसे खदेड़ दिया।
पुलिस ने धारा 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर इस मामले से संबंधित गांव की एक महिला ने पुलिस में सूचना दर्ज कराई है कि रात 9 बजे गांव के ही चार लोगों ने उसके घर में घुसकर उसे बुरी नियत से दबोच लिया। उसके तमंचा लगा दिया। लोगों के आने पर सभी आरोपी भाग गए।