फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लक्ष्मीबाई के बलिदान को स्मरण कर स्वतंत्रता का मूल्य बताए

Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत ''स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तर प्रदेश का योगदान'' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता प्रो. हरीश कुमार सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता के मूल्यों पर बल दिया। विशिष्ट वक्ता प्रो. भवानीदीन ने बताया कि हमीरपुर के स्वतंत्रता संग्राम में 57 महिला सेनानियों ने भाग लिया, जो बुंदेलखंड में सर्वाधिक है। डॉ. आनंद कुमार ने तुलसी, कबीर और निराला जैसे साहित्यकारों के माध्यम से राष्ट्र चेतना जागरण पर प्रकाश डाला। वहीं, श्री दयानंद सिंह चौहान और डॉ. विनय कुमार पटेल ने 1857 से 1947 तक हमीरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों तथा स्थानीय क्रांतिकारियों की सक्रिय भूमिका का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।



कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. घनश्याम दास ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने इसे कॉलेज के 50 वर्ष पूर्ण होने की महत्वपूर्ण कड़ी बताया तथा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए। संचालन डॉ. अमित गोयल और डॉ. शिल्पी राय ने किया, जबकि संयोजन डॉ. सुशील कुमार यादव ने संभाला। अवसर पर बड़ी संख्या में अध्यापक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें