गणतंत्र पर्व की तैयारियां तेजी से की जा रहीं हैं। शनिवार को परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परेड ग्राउंड को चारों ओर तिरंगे कपड़े से पाटा गया है।
रिहर्सल में पुलिस के जवानों ने परेड, फायरिंग व सलामी आदि की तैयारी की। पुलिस अधीक्षक वीके शेखर की देखरेख में फाइनल रिहर्सल पूरा हुआ।
26 जनवरी को परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन होगा। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जबकि बड़ोखर के दीवारी कलाकारों द्वारा दीवारी नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।