फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सरस्वती की पूजा

Sun, 25 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पीले वस्त्रों में तमाम श्रद्धालु उमड़ पड़े। वहीं स्कूल-कॉलेजों में कई आयोजन हुए। छात्र-छात्राओं ने विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से वसंत उत्सव मनाया गया। राजकिशोर शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। हवन में सभी छात्रों ने आहुतियां देकर मां सरस्वती से विद्या का आशीर्वाद लिया। ज्ञानेश जड़िया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। उधर न्यू देहली पब्लिक स्कूल में वसंतोत्सव पर बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना व हवन किया। इस मौके पर प्रबंधक  प्राणेश सिंह, कल्पना सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरीला प्रतिनिधि के अनुसार वसंत पंचमी पर कसबे के प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर में तड़के से ही पूजा-अर्चना करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्री व धतूरा चढ़ाकर मनौती मांगी।

उधर भेड़ी गांव में बेतवा नदी किनारे बने प्राचीन ऐतिहासिक महेश्वरी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। शल्लेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर होने वाले शिव विवाह की लगुन लिखने का भी आयोजन हुआ। महिलाओं ने मंगलगीत गाए।

भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के मां गीत माहेश्वरी उ.मा.विद्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पीले वस्त्र धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र मिश्रा ने मां सरस्वती की महिमा पर प्रकाश डाला।

संरक्षक पूर्व चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल के जन्मदिन पर उन्हें स्वामी रोटीराम का चित्र भेंट किया गया। प्रबंधक डॉ.आलोक पालीवाल, जनसेवा विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीम खान सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। श्रीगायत्री विद्या मंदिर बालिका कालेज में पूजन अर्चन किया गया।

 प्रिंसिपल आशा शुक्ला ने विद्यालय प्रबंधक आनंदी प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी। ठड़ेश्वरी विद्या मंदिर में मां सरस्वती का जन्मदिन हवन यज्ञ कर मनाया।

प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने कहा कि मां सरस्वती की कृपा प्राप्त कर लेने से हमारे जीवन का भला संभव है। सरस्वती जी का जिसे आशीष मिल जाता है। वह सदैव सुखी रहता है। इसी तरह अन्य विद्यालयों में हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें