फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर पर ट्रक पलटा, दबे चालक और खलासी निकाले गए

Wed, 22 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
कुंडौरा में पलटे ट्रक को सीधा करती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव में बुधवार को पौथिया मोड़ के पास हाईवे किनारे लोडर पर बालू से भरा ट्रक पलट गया जिससे लोडर चालक व खलासी मौरंग में दब गए। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन व जेसीबी की मदद से मौरंग हटाकर दबे चालक व खलासी को बाहर निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


बुधवार को तीन बजे ट्रक खदान से बालू लादकर मुख्यालय की ओर जा रहा था।  कुंडौरा गांव के पास पौथिया मोड़ पर मुख्यालय की ओर से आ रहे लोडर के ऊपर ट्रक पलट गया। इससे लोडर चालक अजय कुमार (40) निवासी कुंडा प्रतापगढ़ तथा हेल्पर पप्पू (26) निवासी इलाहाबाद नीचे दब गए। घटना के ग्रामीणों ने चालक व हेल्पर को निकालने का प्यास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुख्यालय से क्रेन मंगाकर डेढ़ घंटे बाद लोडर में फंसे दोनों को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना से हाईवे में दो किमी तक लंबा जाम लग गया।

जाम में सैकड़ाें वाहन फंस गए। पुलिस ने ट्रक चालक पुत्तर पुत्र गंगाचरण निवासी निजेरीपुर थाना घाटमपुर कानपुर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक चालक ने बताया कि सामने से अचानक बोलेरो के आने पर उसने स्टेयरिंग काट दी। तभी ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। घटना की सूचना पाकर एसओ रामाश्रय यादव, एसआई संजीव कुमार, मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव, कुंडौरा ग्राम प्रधान अवधेश कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य हरिओम सेंगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता भी ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें