फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर के दफ्तर के अंदर बनी रील वायरल

Sun, 12 Oct 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 30- वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। श्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मौदहा। इंटरनेट पर दफ्तर के अंदर रील बनाकर वायरल करने वाले इचौली रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर सुर्खियों में है। उनकी बनाई रील में अंदर पैनल भी नजर आ रहे है। इस मामले में जांच कराने की बात विभागीय अधिकारी कर रहे है।
विज्ञापन

झांसी मण्डल के रेलवे स्टेशन इचौली में कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर मुकुल पाण्डेय इंटरनेट पर अपना इंस्ट्राग्राम अकाउंट बनाए हुए है। इस पर वह रील बनाकर पोस्ट करते रहे। हाल में ही उन्होंने अपने कार्यालय के अंदर की रील बना डाली। इसके अलावा स्टेशन परिसर से लेकर अन्य स्थानों पर रील बनाई और पोस्ट की है। इचौली रेलवे स्टेशन के अन्दर लगे पैनलों के पास की भी रील वायरल हो रही है। सहायक स्टेशन मास्टर के अकाउंट में 50 से अधिक वीडियो स्टेशन परिसर व कार्यालय के बने है। किसी ने उनके इंस्ट्राग्राम अकाउंट से वीडियो डाउनलोड कर रेलवे अधिकारियों को एक्स पर ट्वीट कर दिया जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की किसी प्रकार से कोई पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में जब सहायक स्टेशन मास्टर के सीयूजी नंबर पर कॉल करके जानकारी करनी चाहिए तो डयूटी पर दूसरे सहायक स्टेशन मास्टर ब्रजमोहन साहू ने बताया कि उन्हें वायरल रील के बारे में कोई जानकारी नहीं है l



सहायक स्टेशन मास्टर के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो का प्रकरण संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए गए है। जांच में जो भी बात सामने आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, जनसंपर्क अधिकारी झांसी मंडल रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें